बरेली के कवि ऋषि कुमार सम्मानित:कासगंज में भव्य कवि सम्मेलन संपन्न, तालियों की गूंज संग मिली सराहना

Sep 25, 2026 - 13:09
0
बरेली के कवि ऋषि कुमार सम्मानित:कासगंज में भव्य कवि सम्मेलन संपन्न, तालियों की गूंज संग मिली सराहना
बरेली के वरिष्ठ कवि ऋषि कुमार शर्मा च्यवन को नगरिया कासगंज में साहित्य वेलफेयर कल्चरल स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं सांसद डीपी यादव थे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एवं शिक्षा विद डॉ. एल आर पल्लव ने की। कार्यक्रम में अनेक नगरों से पधारे कवि एवं कवित्रियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। ऋषि कुमार शर्मा च्यवन द्वारा प्रस्तुत श्रृंगार की गजल को सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रोताओं ने सुनकर तालियों से सराहा। इस अवसर पर उन्हें माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हिंदी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन डॉ. मनीषा मनी ने किया। अंत में आभार प्रिया मिश्रा द्वारा ज्ञापित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User