बरेली के मंदिरों में दर्शन के लिए लगी भीड़:कालीबाड़ी और साहूकारा मंदिर में लोगों ने किया कन्या पूजन, जय माता दी के जयकारे लगाए

Oct 19, 2026 - 11:46
0
बरेली के मंदिरों में दर्शन के लिए लगी भीड़:कालीबाड़ी और साहूकारा मंदिर में लोगों ने किया कन्या पूजन, जय माता दी के जयकारे लगाए
शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बरेली में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। सुबह 4 बजे मंगला आरती के साथ ही शहर के सभी प्रमुख देवी मंदिरों के कपाट खुले। माता रानी के जयकारों से शहर गूंज उठा। शहर के प्रसिद्ध कालीबाड़ी देवी मंदिर में सुबह 5 बजे से ही करीब आधा किलोमीटर लंबी लाइन लगी थी। हाथों में चुनरी, नारियल, फूल-माला और प्रसाद लिए श्रद्धालु माता के दर्शन को आतुर दिखे। साहूकारा स्थित प्राचीन देवी मंदिर पर भी सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। नवमी पर कन्या पूजन के महत्व के चलते मंदिरों में अधिक भीड़ देखी गई। कई श्रद्धालु परिवार सहित हवन-पूजन करवा रहे हैं। मंदिर समिति ने भक्तों के लिए प्रसाद, जल और बैठने की व्यवस्था की है। पुजारियों के अनुसार, आज शाम तक हजारों श्रद्धालुओं के दर्शन की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User