उमरी बाजार में कराया भंडारा:कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने माता के पूजन के बाद वितरित किया प्रसाद

Oct 19, 2026 - 11:46
0
उमरी बाजार में कराया भंडारा:कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने माता के पूजन के बाद वितरित किया प्रसाद
कानपुर जनपद के ग्राम पंचायत उमरी स्थित बड़ा मंदिर, उमरी बाजार में जिंपा अध्यक्ष स्वप्निल वरुण की ओर से ‘नौ देवी, नौ दिन, नौ भंडारा’ श्रृंखला के अंतर्गत भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन-पूजन किए और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया। श्रद्धालुओं ने मां भगवती के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी समेत क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।सांसद ने माता के पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया। नवरात्रि के अवसर पर संचालित इस धार्मिक श्रृंखला के तहत क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की सेवा करने के साथ धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा देना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User