बरेली के सौरभ जैन हुए सम्मानित:अयोध्या में जैन महासभा ने किया पुरस्कृत, वीडियो प्रविष्टि को मिली सराहना
अखिल भारतवर्षीय जैसवाल जैन महासभा की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बरेली के सौरभ जैन ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। पुरस्कार तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में हुई महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जम्बूद्वीप हस्तिनापुर के पीठाधीश्वर स्वामी रवीन्द्र कीर्ति महाराज ने प्रदान किया। देश के विभिन्न राज्यों से प्राप्त प्रविष्टियों में सौरभ जैन की वीडियो प्रविष्टि को निर्णायक मंडल ने सराहा। समाज रत्न डॉ. राजकमल जैन और श्रेयांश जैन के सहयोग से 107 वर्ष पुरानी महासभा में पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में युवाओं में महासभा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे गए थे। सौरभ जैन की उपलब्धि पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार जैन, महामंत्री सुबोध जैन, राष्ट्रीय रिलीफ फंड मंत्री संजय जैन और महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मि जैन ने बधाई दी। बरेली सभा के अध्यक्ष सतेंद्र जैन और मंत्री अनुभव जैन ने सौरभ जैन के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)