छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में कार्यशाला:हरीश भिमानी ने कहा- सफलता के लिए प्रभावी संवाद और आत्मविश्वास जरूरी है
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) कानपुर में "वाणी, व्यक्तित्व और व्यवसाय" विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाभारत धारावाहिक के प्रसिद्ध सूत्रधार एवं प्रख्यात उद्घोषक हरीश भिमानी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संवाद कला, युवाओं में व्यक्तित्व विकास और सामाजिक जीवन में वाणी के प्रभाव को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त दिया। हरीश भिमानी ने कहा कि पेशेवर और सामाजिक जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रभावी संवाद, स्पष्ट उच्चारण और आत्मविश्वास बेहद आवश्यक हैं। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)