बरेली के सपा कार्यालय में जयंती समारोह:महाराजा अग्रसेन व जेपी को किया नमन, कार्यकर्ताओं ने ली प्रेरणा
बरेली में सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर महानगर कार्यालय में महाराजा अग्रसेन और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दोनों विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शमीम खां सुल्तानी, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन और सपा नेता राजेश अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के सामाजिक समरसता के विचार और लोकनायक जयप्रकाश नारायण का लोकतांत्रिक संघर्ष आज भी प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव, दिनेश यादव, राजेश मौर्या, नूतन शर्मा, सुरेन्द्र सोनकर, राम प्रकाश यादव, जितेंद्र मुंडे, अनुज गंगवार, कोषाध्यक्ष अशोक यादव, मोहित सक्सेना, हरिओम प्रजापति, प्रवीण गोयल, नाजिम कुरैशी, दीपक वाल्मीकि, नीरज गुप्ता, रेहान अंसारी, प्रमोद अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, राजीव गुप्ता, अजय सिंघल, अभिनव सिंघल, अनिल गुप्ता, रजनी गुप्ता, रविन्द्र टंडन, मनीषा सक्सेना, मनोहर गुप्ता, शुभम गुप्ता, अंकित गोयल, विनीत सिंघल, राज किशन गुप्ता और अनमोल गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)