कटेरा में नवरात्र का उल्लास:बाजार में सजी मां दुर्गा की झांकी, दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु
झांसी के कटेरा में शारदीय नवरात्र के पहले दिन कस्बे में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। रविवार को मुख्य बाजार स्थित विराजी पंडाल में समिति के सदस्यों ने विधि-विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर भव्य झांकी सजाई। आकर्षक सजावट से सजे पंडाल में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। नवरात्र की शुरुआत के साथ ही कस्बे के अन्य देवी पंडालों में भी धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)