बरेली की लवी सिंह राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में फर्स्ट:लखनऊ में हुई प्रतियोगिता में 40 यूनिवर्सिटी के 120 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू), बरेली की छात्रा लवी सिंह ने राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में हुई थी। "सेवा संकल्प अभियान" के तहत यह प्रतियोगिता "मेरे सपनों का भारत—विकसित भारत की संकल्पना" विषय पर आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश के लगभग 40 विश्वविद्यालयों के 120 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। लवी सिंह ने अपने प्रभावशाली भाषण कौशल और तार्किक प्रस्तुतीकरण से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण, युवा शक्ति और शिक्षा जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार राय और कुलसचिव महेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने लवी सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)