बरेली में 38 स्थानों पर जलेगा रावण:हार्टमैन ग्राउंड में 55 फीट का रावण होगा खाक, चप्पे-चप्पे पर 700 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

Oct 20, 2026 - 09:11
0
बरेली में 38 स्थानों पर जलेगा रावण:हार्टमैन ग्राउंड में 55 फीट का रावण होगा खाक, चप्पे-चप्पे पर 700 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा
बरेली में 38 स्थानों पर जलेगा रावण, 459 साल पुरानी ऐतिहासिक परंपरा हार्टमैन ग्राउंड में 55 फीट का रावण होगा खाक, चप्पे-चप्पे पर 700 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा हार्टमैन ग्राउंड और मॉडल टाउन में गूंजेगा जयघोष आज विजयदशमी का पावन पर्व है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने अहंकारी रावण का वध कर धर्म की स्थापना की थी। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष यह पर्व धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया जाता है। जनपद बरेली में आज कुल 38 स्थानों पर भव्य मेला और रावण दहन का आयोजन किया गया है। शहर में सबसे ऊंचा रावण बड़े बाग स्थित हार्टमैन रामलीला ग्राउंड पर तैयार किया गया है। यहां 55 फुट का रावण और 50-50 फुट के कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले बनाए गए हैं। इसके अलावा मॉडल टाउन स्थित विष्णु इंटर कॉलेज ग्राउंड पर भी 50 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। मुगल हुकूमत से कोरोना काल तक नहीं थमी 459 साल पुरानी रामलीला देश की सबसे प्राचीन तीन रामलीलाओं में अयोध्या और काशी के साथ बरेली का नाम भी प्रमुखता से शामिल है। मुगलों की हुकूमत से लेकर अंग्रेजों के लंबे शासन और हालिया कोरोना संकट काल तक—जिस परंपरा की डोर कभी नहीं टूटी, वह है बरेली की यह ऐतिहासिक रामलीला। 459 वर्षों से निरंतर मंचित हो रही इस रामलीला का शुभारंभ चौधरी तालाब से होता है और भव्य समापन हार्टमैन रामलीला ग्राउंड पर किया जाता है। कभी वह दौर था जब मनोरंजन के साधन बेहद सीमित थे, तब आसपास के कई जिलों से लोग 15 दिनों तक यहां डेरा डालकर लीला का आनंद लेते थे। इस बार भी दशहरे के मुख्य मेले में मंत्री, सांसद, विधायक और प्रशासनिक अफसरों सहित 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान है। सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य, पीएसी और 700 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बरेली में आज कुल 38 स्थानों पर रावण दहन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिसमें 3 अपर पुलिस अधीक्षक, 8 पुलिस उपाधीक्षक, 35 निरीक्षक, 155 उपनिरीक्षक, 516 मुख्य आरक्षी व आरक्षी तथा पीएसी की 2 कम्पनियां मुस्तैद रहेंगी। प्रेमनगर में सबसे ज्यादा 9 और बारादरी में 7 जगह होगा रावण दहन थानावार विवरण के अनुसार, जिले में सबसे अधिक 9 स्थानों पर रावण दहन थाना प्रेमनगर क्षेत्र में संपन्न होगा। इसके बाद बारादरी में 7 और इज्जतनगर में 5 स्थानों पर पुतले जलाए जाएंगे। वहीं कोतवाली, कैण्ट, सुभाषनगर, सिरौली, बहेड़ी और भोजीपुरा क्षेत्र में 2-2 स्थानों पर तथा सीबीगंज, आंवला, भमौरा, नवाबगंज और फतेहगंज पश्चिमी में 1-1 स्थल पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User