शामली में डांडिया रास की धूम, थिरकी महिलाएं:लायंस क्लब की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम, देर रात तक जुटी रही भीड़
शामली में दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन फार्महाउस में लायंस क्लब शामली क्राउन की ओर से आयोजित दो दिवसीय डांडिया रास कार्यक्रम में सोमवार रात शहरवासियों ने जमकर धमाल मचाया। शाम 7 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम रात 12 बजे तक चला। इसमें महिलाओं, युवतियों, युवाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया की धुन पर कदम से कदम मिलाकर नृत्य किया। पूरे आयोजन के दौरान संगीत, मस्ती और उल्लास का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे। डांडिया की पारंपरिक धुनों के साथ आधुनिक संगीत पर भी प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं और युवतियों ने विशेष उत्साह दिखाया। उनके डांस और शानदार अंदाज ने दर्शकों का ध्यान खींचा। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों पर लोगों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। डांस प्रतियोगिता भी कार्यक्रम का आकर्षण रही, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया और बेहतर प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया। दो दिवसीय डांडिया रास कार्यक्रम के माध्यम से शहरवासियों को परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजन करने तथा आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर मिला। बच्चे भी डांडिया की धुन पर थिरकते नजर आए। देर रात तक चले कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। कार्यक्रम के संयोजक गौरव मित्तल रहे। आयोजन में लायंस क्लब शामली क्राउन के सदस्यों ने सहयोग किया। इनमें लायन संजय सिंघल, लायन अंकुर गोयल, लायन रुपेश गर्ग, लायन विजय संगल, लायन अजय सिंघल, लायन विनीत गोयल, लायन प्रदीप विश्वकर्मा, लायन विजय शर्मा, लायन संजय गर्ग, लायन अमित, लायन अनूप तायल, लायन डॉ. अर्जुन वर्मा, लायन अजय शर्मा, लायन अंकित गर्ग, लायन निपुण, लायन प्रभात, लायन विकास गोयल, लायन अनुराधा सिंघल, लायन अनीता विश्वकर्मा और लायन श्वेता गोयल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। देखें कार्यक्रम की 6 तस्वीरें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)