बरेली में अंतर-विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता:'द गुरु स्कूल' को मिला सर्वश्रेष्ठ टीम का खिताब

Sep 26, 2026 - 18:10
0
बरेली में अंतर-विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता:'द गुरु स्कूल' को मिला सर्वश्रेष्ठ टीम का खिताब
बरेली के राममूर्ति स्मारक (एसआरएमएस) रिद्धिमा सेंटर फॉर परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स में कनिष्ठ वर्ग की अंतर-विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति, ट्रस्ट सलाहकार ई. सुभाष मेहरा और प्राचार्य डॉ. प्रभाकर गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युवा रचनात्मकता को खतरा’ विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जनपद के 20 प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी वाक्पटुता और तर्कशक्ति का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल के परिणामों के अनुसार, विषय के पक्ष में जीआरएम स्कूल (नैनीताल रोड) की गौरी भाटिया ने प्रथम, द गुरु स्कूल की अक्षिता पाण्डेय ने द्वितीय और जीआरएम स्कूल (डोहरा रोड) की अनन्या सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि जिंगल बैल पब्लिक स्कूल की अवनी दीक्षित को सांत्वना पुरस्कार मिला। वहीं, विपक्ष में द गुरु स्कूल की कृतिका गंगवार प्रथम, हार्टमैन कॉलेज की निहारिका शर्मा द्वितीय और जीआरएम स्कूल (डोहरा रोड) की जाह्नवी गंगवार तृतीय रहीं। जीआरएम स्कूल (नैनीताल रोड) के दिवित सक्सेना को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। समीक्षकों एवं निर्णायकों के कुल अंकों के आधार पर 'द गुरु स्कूल' को प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ टीम घोषित किया गया, जिसे आगामी 2 अक्टूबर 2026 को विशेष समारोह में संस्थान की 'चल वैजयंती' (रनिंग ट्रॉफी) प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ. रितु सिंह, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. सौरभ गुप्ता, उप-प्रशासक रुचि शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User