बरेली में बाइक आम के पेड़ से टकराई,युवक की मौत:भांजा गंभीर घायल, 8 महीने पहले हुई थी शादी; पासपोर्ट ऑफिस जा रहा था

Oct 19, 2026 - 15:35
0
बरेली में बाइक आम के पेड़ से टकराई,युवक की मौत:भांजा गंभीर घायल, 8 महीने पहले हुई थी शादी; पासपोर्ट ऑफिस जा रहा था
बरेली के शीशगढ़ में सोमवार को धनेटा-शीशगढ़ रोड पर एक बाइक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे 23 वर्षीय शाकिब की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका 14 वर्षीय भांजा अनस गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बरेली पासपोर्ट ऑफिस जा रहे थे। मोड़ पर अनियंत्रित हुई बाइक मृतक के पिता अबरार ने बताया कि शाकिब अपने भांजे अनस के साथ बाइक से बरेली जा रहा था। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर सहोड़ा अड्डे से पहले मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क की दूसरी तरफ आम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते में तोड़ा दम हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की मदद से पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को एंबुलेंस से बरेली भेजा गया। रास्ते में शाकिब की मौत हो गई, जबकि अनस का बरेली में इलाज चल रहा है। 8 महीने पहले हुई थी शादी शाकिब चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी शादी महज 8 महीने पहले हुई थी। वह बिलासपुर की एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था। हादसे से परिवार में मातम पसरा है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शाकिब के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User