मेला स्थलों पहुंचे डीएम-एसपी:आयोजकों से सुरक्षा मानक, सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण पर की चर्चा

Oct 19, 2026 - 15:35
0
मेला स्थलों पहुंचे डीएम-एसपी:आयोजकों से सुरक्षा मानक, सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण पर की चर्चा
देवरिया में दुर्गा पूजा और मेले को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर. शंकर ने पूजा पंडालों और मेला स्थलों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सलेमपुरमें पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, प्रकाश, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता, सुचारु यातायात व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने के पुख्ता प्रबंध करने को कहा। पंडाल आयोजकों को सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण और प्रवेश-निकास व्यवस्था का पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान एसडीएम क्षितिज द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User