बरेली में बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन:रविवार को शाखाएं खुलने पर नाराजगी, बीमा कर्मियों ने समर्थन दिया

Sep 27, 2026 - 17:29
0
बरेली में बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन:रविवार को शाखाएं खुलने पर नाराजगी, बीमा कर्मियों ने समर्थन दिया
बरेली में रविवार को बैंक खोले जाने के विरोध में फोरम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। हालांकि शाखाओं में कामकाज सीमित रहा, लेकिन इंडियन बैंक एसोसिएशन के निर्देश पर सभी बैंकों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध रहा। करीब 10 साल बाद रविवार को बैंक शाखाएं खोली गईं। इससे पहले नोटबंदी के दौरान रविवार को बैंक शाखाएं खोलने की जरूरत पड़ी थी। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल को बीमा कर्मियों ने भी समर्थन दिया। बीमा कर्मियों ने भोजन अवकाश के दौरान प्रदर्शन कर बैंक कर्मचारियों की मांगों के समर्थन की घोषणा की। बीमा कर्मी संघ बरेली के मंडल अध्यक्ष अरविंद देव सेवक और महामंत्री गीता शांत ने बैंक कर्मचारियों की मांगों को उचित बताते हुए समर्थन दिया। वहीं, पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज के अध्यक्ष यशपाल ने भी हड़ताल को समर्थन देने की घोषणा की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User