बरेली में बैंक ऑफ़ बड़ौदा का शैक्षिक भ्रमण:कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने लिया भाग,समझी बैंक की कार्यप्रणाली

Oct 16, 2026 - 10:58
0
बरेली में बैंक ऑफ़ बड़ौदा का शैक्षिक भ्रमण:कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने लिया भाग,समझी बैंक की कार्यप्रणाली
बरेली में मिशन शक्ति के तहत कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने बैंक ऑफ बड़ौदा का शैक्षिक भ्रमण किया। इसका उद्देश्य बालिकाओं को बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। वार्डन धर्म बती सक्सेना के नेतृत्व में छात्राएं बैंक पहुंचीं। यहां शाखा प्रबंधक ने उन्हें बैंक की कार्यप्रणाली, बचत के महत्व, बैंक खाता खोलने और धनराशि के सुरक्षित लेनदेन से जुड़ी जानकारी दी। साथ ही डिजिटल बैंकिंग के इस्तेमाल और उससे जुड़ी जरूरी सावधानियों के बारे में भी समझाया। शाखा प्रबंधक ने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें वित्तीय साक्षरता अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं की जानकारी बालिकाओं को भविष्य में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद कर सकती है। कार्यक्रम में वार्डन धर्म बती सक्सेना समेत दर्जनों छात्राएं मौजूद रहीं। इस भ्रमण के माध्यम से छात्राओं को बैंकिंग सेवाओं की व्यावहारिक जानकारी मिली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User