बरेली में चलती बाइक पर सांप ने डंसा, हालत नाजुक:बाइक सीट के नीचे छिपा था, 2 महीने में सवा सौ सर्पदंश के मामले आए सामने

Oct 02, 2026 - 16:08
0
बरेली में चलती बाइक पर सांप ने डंसा, हालत नाजुक:बाइक सीट के नीचे छिपा था, 2 महीने में सवा सौ सर्पदंश के मामले आए सामने
बरेली में सर्पदंश (स्नेक बाइट) के मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां चलती बाइक पर सवार एक व्यक्ति को सीट के नीचे छिपे सांप ने डंस लिया। अचानक हुए इस हमले से बाइक सवार बदहवास हो गया और गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। मंदिर दर्शन को जाते समय अचानक हुआ हमला सुभाषनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मढ़ीनाथ, मुनीम जी की गली निवासी सूर्य प्रकाश पाठक (45) पुत्र स्वर्गीय फकीर चंद्र शुक्रवार सुबह करीब दस बजे के बीच घर से बाइक लेकर निकले थे। वह कालीबाड़ी मंदिर में दर्शन करने और उसके बाद अपनी सिक्योरिटी एजेंसी के काम से जा रहे थे। जैसे ही वह सिविल लाइंस क्षेत्र में चौपला व पटेल चौक के पास (विशाल मेगा मार्ट और होटल डिप्लोमैट के निकट) पहुंचे, अचानक उनकी जांघ के पास तेज दर्द और जलन महसूस हुई। सीट के नीचे छिपे बैठे सांप ने उन्हें डस लिया था। राहगीरों की मदद से पहुंचे अस्पताल, परिजनों को दी सूचना सांप के काटते ही सूर्य प्रकाश को तेज चक्कर आने लगे और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने तुरंत संतुलन साधते हुए बाइक सड़क किनारे रोकी। असहनीय दर्द और घबराहट के बीच उन्होंने वहां से गुजर रहे राहगीरों को हाथ देकर रोका और मदद मांगी। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही उनके भाई सीबी पाठक जिला अस्पताल पहुंचे। सीबी पाठक ने बताया कि सूर्य प्रकाश उनकी सिक्योरिटी एजेंसी का कामकाज संभालते हैं। बाइक की सीट के नीचे सांप कैसे घुसा, यह समझ से परे है। जिले में दो माह में सवा सौ से ज्यादा मामले बरेली जिले में बारिश और नमी के मौसम के चलते सर्पदंश के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, केवल जिला अस्पताल में 1 अगस्त से अब तक करीब 125 लोग स्नेक बाइट का शिकार होकर पहुंच चुके हैं। गनीमत यह रही कि अस्पताल में एंटी-स्नेक वेनम की उपलब्धता और डॉक्टरों की मुस्तैदी के चलते समय रहते मरीजों की जान बचाई जा सकी। इसके अलावा तमाम निजी अस्पतालों में भी रोजाना ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहिया वाहन या बंद जगहों पर बैठने से पहले ठीक से जांच-पड़ताल कर लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User