बरेली में घटस्थापना के साथ नवरात्र शुरू:देवी मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, भजन-कीर्तन से गूंजे मंदिर
बरेली में रविवार को शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई। पहले दिन सुबह से ही शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे। कालीबाड़ी स्थित मां काली देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। बदायूं रोड स्थित 84 घंटा मंदिर में भी भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने मां को चुनरी और फल चढ़ाकर पूजा की। घरों में भी घटस्थापना के साथ नौ दिनों की देवी आराधना शुरू हुई। घटस्थापना के लिए सुबह 6:19 से 10:12 बजे तक मुख्य शुभ मुहूर्त रहा। नेकपुर स्थित ललिता देवी मंदिर और साहूकारा स्थित नौ देवी मंदिर में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। मंदिरों में भजन-कीर्तन और माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। वहीं, बंगाली समाज में भी दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह दिखाई दिया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)