अग्रसेन जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम:दीया मेकिंग, चॉकलेट हैंपर, मनी हैंपर प्रतियोगिताएं आयोजित, महिलाएं-बच्चे शामिल
महाराजा अग्रसेन सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार को महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न रंगारंग और रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों ने भारी उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आगामी 12 अक्टूबर को शहर में एक भव्य मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कई अनूठी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। इनमें दीया मेकिंग, चॉकलेट हैंपर, मनी हैंपर, ड्राइंग, 'एक ईंट-एक सिक्का', 'अग्रसेन की सुंदर नगरी', 'कौन बनेगा ज्ञानवीर', मैरिड कपल प्रतियोगिता और अंताक्षरी प्रमुख रूप से शामिल रहीं। प्रतिभागियों ने अपनी कला, ज्ञान और रचनात्मकता से सभी का मन मोह लिया। श्रीराम पैलेस में होगा मुख्य समारोह आयोजकों ने बताया कि जयंती महोत्सव की इस श्रृंखला के अंतर्गत आगामी 12 अक्टूबर को शहर के श्रीराम पैलेस में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें समाज के सभी लोग भारी संख्या में एकत्रित होकर महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को याद करेंगे। कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति इस आयोजन में समाज के कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में पुनीत गोयल, उमेश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, शुभम, आकाश, मयंक, विनोद अग्रवाल, शरद अग्रवाल, सौरभ मित्तल, आदित्य अग्रवाल, विशाल चौधरी, मनोज गर्ग, गौरव, आशीष और कुलदीप प्रमुख रूप से मौजूद रहे। महिला मंडल की रही सक्रिय भूमिका आयोजन को सफल बनाने में महिला मंडल ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया। शिल्पी अग्रवाल, ज्योति, सुजाता, शानू अग्रवाल, गुंजन, रानी अग्रवाल, निशा, पिंकी, दीपिका, आरती, नीलम, शालिनी, प्रियंका, कंचन कृष्णा अग्रवाल और स्तुति अग्रवाल सहित अनेक महिलाओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)