बरेली में जनगणना को लेकर डीएम सख्त:लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई, बिना मेडिकल सर्टिफिकेट ड्यूटी कटी तो नपेंगे जिम्मेदार
बरेली कलेक्ट्रेट में शनिवार को डीएम अविनाश सिंह ने जनगणना कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने साफ कहा कि राष्ट्रीय महत्व के इस काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी पर तैनात सभी प्रगणकों को समय से ड्यूटी चार्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। डीएम ने निर्देश दिए कि प्रगणकों का प्रशिक्षण 21, 22 और 24 अक्टूबर को कराया जाए। प्रत्येक बैच में कम से कम 50 कर्मचारियों को शामिल किया जाए। प्रशिक्षण की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। जरूरत पड़ने पर तत्काल तैनाती के लिए शिक्षामित्रों और सहायक अध्यापकों को भी प्रशिक्षण देकर रिजर्व में रखा जाएगा। मेडिकल सर्टिफिकेट के बिना ड्यूटी नहीं हटेगी डीएम ने स्पष्ट किया कि वैध मेडिकल सर्टिफिकेट के बिना किसी भी कर्मचारी की जनगणना ड्यूटी नहीं हटाई जाएगी। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्रों पर भोजन और अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। लगातार प्रचार कराया जाएगा जनगणना को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए नगर निगम की गाड़ियों से शहरभर में लगातार प्रचार कराया जाएगा। बैठक में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, एडीएम सिटी अविनाश पांडे और सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार वर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)