झांसी आने वालीं आठ ट्रेनों के बदले गए रूट:आज से 23 अक्टूबर तक नहीं चलेगी ललितपुर-बीना मेमू, बीना में हो रहा यार्ड रीमॉडलिंग का काम

Oct 18, 2026 - 06:18
0
झांसी आने वालीं आठ ट्रेनों के बदले गए रूट:आज से 23 अक्टूबर तक नहीं चलेगी ललितपुर-बीना मेमू, बीना में हो रहा यार्ड रीमॉडलिंग का काम
बीना स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के चलते रेलवे ने ललितपुर-बीना के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन को 18 से 25 अक्टूबर तक निरस्त कर दिया है। इस दौरान दोनों दिशाओं में कुल 16 ट्रिप प्रभावित होंगी। इसके अलावा 8 एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में बीना के बजाय मालखेड़ी के रास्ते चलाया जाएगा। इससे इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने सफर की योजना पहले से बनानी होगी। रेल प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 64618 ललितपुर-बीना मेमू और गाड़ी संख्या 64617 बीना-ललितपुर मेमू 18 से 25 अक्टूबर तक निरस्त रहेंगी। दोनों ट्रेनों की 8-8 ट्रिप रद्द की गई हैं। आने वालीं एक्सप्रेस ट्रेनों के बदले गए रूट रेलवे ने बीना स्टेशन पर काम के चलते 8 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया है। इनमें सूरत-मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर-सूरत, गोरखपुर-ओखा, ओखा-गोरखपुर, अहमदाबाद-दरभंगा, दरभंगा-अहमदाबाद, अहमदाबाद-वाराणसी सिटी और वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस शामिल हैं। ● ट्रेन नम्बर 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस: 23 अक्टूबर को महादेवखेड़ी-बीना-आगासोद के बजाय महादेवखेड़ी-मालखेड़ी-आगासोद मार्ग से चलेगी। ● ट्रेन नम्बर 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस: 18 अक्टूबर को आगासोद-बीना-महादेवखेड़ी के बजाय आगासोद-मालखेड़ी-महादेवखेड़ी मार्ग से चलेगी। ● ट्रेन नम्बर 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस: 22 अक्टूबर को आगासोद-बीना-महादेवखेड़ी के बजाय आगासोद-मालखेड़ी-महादेवखेड़ी मार्ग से संचालित होगी। ● ट्रेन नम्बर 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस: 18 अक्टूबर को महादेवखेड़ी-बीना-आगासोद के बजाय महादेवखेड़ी-मालखेड़ी-आगासोद मार्ग से चलेगी। ● ट्रेन नम्बर 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस: 18, 21 और 23 अक्टूबर को महादेवखेड़ी-बीना-आगासोद के बजाय महादेवखेड़ी-मालखेड़ी-आगासोद मार्ग से संचालित होगी। ● ट्रेन नम्बर 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस: 19, 21 और 24 अक्टूबर को आगासोद-बीना-महादेवखेड़ी के बजाय आगासोद-मालखेड़ी-महादेवखेड़ी मार्ग से चलेगी। ● ट्रेन नम्बर 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस: 19, 20, 22 और 24 अक्टूबर को महादेवखेड़ी-बीना-आगासोद के बजाय महादेवखेड़ी-मालखेड़ी-आगासोद मार्ग से संचालित होगी। ● ट्रेन नम्बर 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस: 18, 20, 22 और 23 अक्टूबर को आगासोद-बीना-महादेवखेड़ी के बजाय आगासोद-मालखेड़ी-महादेवखेड़ी मार्ग से चलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User