बरेली में कांग्रेस का जनसंवाद कार्यक्रम:राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम ने लोगों से स्थानीय समस्याओं पर की चर्चा

Oct 06, 2026 - 19:34
0
बरेली में कांग्रेस का जनसंवाद कार्यक्रम:राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम ने लोगों से स्थानीय समस्याओं पर की चर्चा
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम ने आम जनता के बीच पहुंचकर संवाद किया। उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में नुक्कड़ कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से स्थानीय समस्याओं को लेकर चर्चा की। सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों पर लोगों के विचार जाने। आलम ने आजाद नगर, नवादा शेखान, राजीव नगर, बाकरगंज, छोटी बमनपुरी और सुभाष नगर में जाकर लोगों से सीधा संवाद किया। आलम ने लोगों से उनकी चिंताओं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर बातचीत की तथा कांग्रेस की विचारधारा और कार्यक्रमों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आम जनता के बीच जाकर सीधे संवाद करने का उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं और उनकी प्राथमिकताओं को समझना है। नुक्कड़ संवाद के दौरान स्थानीय नागरिकों के साथ जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट, कटिहार से मोहम्मद सेफ, किठौर से हाशिम अली जुनैद हसन, सुरेश दिवाकर, तीर्थ मधुकर प्रवीण उपाध्याय, उल्फत सिंह कठेरिया, डॉ बीना जायसवाल, योगेश जायसवाल, प्रवीण मिश्रा, मनोज शर्मा, डॉक्टर सरताज हुसैन, पाक़ीज़ा खान, सोनू खान मोहम्मद कासिम, सोमपाल प्रजापति, सफदर अली बुखारी, आदि अनेक लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User