बरेली में कार के नाम पर ठगी:4 लाख 1 हजार में तय हुई थी डील, 5 दिन बाद टालने लगा आरोपी

Oct 18, 2026 - 14:32
0
बरेली में कार के नाम पर ठगी:4 लाख 1 हजार में तय हुई थी डील, 5 दिन बाद टालने लगा आरोपी
बरेली में कार खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति ने 1 लाख 40 हजार रुपये की ठगी की। आरोप है कि जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी, तो उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई। इज्जतनगर के प्रेम सिंह ने भगवानपुर धीमरी के वीरेंद्र से स्विफ्ट डिजायर कार (यूपी 25 डीबी 8301) 4 लाख 1 हजार रुपये में खरीदने की डील की थी। प्रेम सिंह ने 27 मई 2026 को दो गवाहों के सामने वीरेंद्र को 1 लाख 40 हजार रुपये नकद दिए थे। हालांकि, पांच दिन बाद से ही वीरेंद्र कार देने या रकम लौटाने में टालमटोल करने लगा। महीनों इंतजार के बाद भी न कार मिली और न ही पैसे वापस हुए। परेशान प्रेम सिंह ने इज्जतनगर थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User