प्रतापगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:पंजाब में हुआ हादसा, चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत
फास्ट फूड कारोबारी मनोज मौर्य (42) का शव रविवार सुबह कंधई थाना क्षेत्र के बोझी गांव स्थित उनके घर पहुंचा। पंजाब में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। शव घर पहुंचते ही परिवार में दुख का माहौल छा गया। मनोज मौर्य पुत्र स्व. श्रीराम मौर्य पंजाब में चाऊमीन का ठेला लगाते थे। बुधवार को लौटते समय उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें पंजाब से चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार वाले चंडीगढ़ पहुंचे थे। पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह शव लेकर घर पहुंचे। पत्नी शीला और बच्चे अमन व आर्यन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनकी बुजुर्ग मां भी बेटे की मौत से सदमे में आ गईं। मनोज का छोटा भाई प्रमोद किशुनगंज बाजार में पान की दुकान चलाता है। भाई की मौत से वह भी दुखी था। परिवार वाले अंतिम संस्कार के लिए शव को प्रयागराज ले गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)