बरेली में क्रिकेट क्लब वर्षगांठ मनाई:गांधी उद्यान में सदस्यों ने केक काटकर मनाया जश्न
गांधी उद्यान में 'बोर्ड ऑफ कंट्रोल क्रिकेट' का एक वर्ष पूरा होने पर क्लब की पहली वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर सभी सदस्यों ने मिलकर केक काटा और इस खास दिन को यादगार बनाया। सदस्यों ने बताया कि इस क्रिकेट बोर्ड की शुरुआत आज ही के दिन करीब एक साल पहले हुई थी। इसके संस्थापक सदस्यों में विकास बंसल, पुनीत शर्मा और सर्वेश रस्तोगी शामिल रहे। खेल के प्रति लगन के चलते देखते ही देखते यह छोटी सी शुरुआत एक बड़े क्रिकेट परिवार में तब्दील हो गई। आज इस बोर्ड में शहर के करीब 25 से 30 सदस्य नियमित रूप से जुड़े हुए हैं। इस वर्षगांठ कार्यक्रम के अवसर पर धीरेंद्र सिंह, मोनू भैया, गोपाल जोशी, हिमांशु जोशी, करण, कादिर गाजी, असित जैन और मीत गुप्ता सहित बोर्ड के कई अन्य सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)