देवरिया में गरबा महोत्सव:13 और 14 को आयोजन, पारंपरिक परिधानों में थिरकेंगे शहरवासी
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद, देवरिया के तत्वावधान में शहर का सबसे बड़ा 'देवरिया गरबा एंड डांडिया महोत्सव' (सीजन-4) आयोजित होने जा रहा है। यह भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम 13 और 14 अक्टूबर (2026) को सुभाष चौक के पास स्थित देवरिया क्लब में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, दो दिवसीय यह कार्यक्रम दोनों दिन शाम 5:00 बजे से शुरू होगा। इसमें शहर के युवा और परिवार पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर डांडिया की थाप पर थिरकते नजर आएंगे। 'जेनफिट' (Genfit) द्वारा को-पावर्ड इस महोत्सव को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह है। आयोजन समिति का दावा है कि सीजन-4 पिछले सभी सीजनों की तुलना में अधिक भव्य और मनोरंजक होगा। महोत्सव में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)