बरेली में कथक कार्यशाला संपन्न:विद्यार्थियों को कथक की पारंपरिक शैली, बारीकियों और तकनीकों का प्रशिक्षण दिया
बरेली में एसआरएमएस रिद्धिमा में 8 से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय ‘कथांगिक – कथक कार्यशाला’ का समापन हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ कथक नृत्यांगना, कोरियोग्राफर एवं गुरु विदुषी ममता महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान एसआरएमएस रिद्धिमा की एडवाइजर डॉ. रीता शर्मा मौजूद रहीं। कार्यशाला में विदुषी ममता महाराज ने विद्यार्थियों और कला प्रेमियों को कथक की पारंपरिक शैली, बारीकियों और विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों ने भाव, अभिनय, ताल, लय, तत्कार, चक्कर और अभिव्यक्ति का व्यावहारिक अभ्यास किया। कार्यशाला में कुल 47 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)