लखनऊ विश्वविद्यालय में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी:PDA यूथ मीट अप अभियान के तहत छात्र-युवाओं ने उनके संघर्षों को याद किया

Oct 10, 2026 - 20:55
0
लखनऊ विश्वविद्यालय में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी:PDA यूथ मीट अप अभियान के तहत छात्र-युवाओं ने उनके संघर्षों को याद किया
लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में शनिवार को PDA YOUTH MEET UP अभियान के तहत पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। छात्र-युवाओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षों व समाजवादी विचारधारा को याद किया। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर पाण्डेय के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में किसानों, नौजवानों, पिछड़ों, वंचितों और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए मुलायम सिंह यादव के योगदान पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। शिक्षा और रोजगार पर युवाओं से संवाद कार्यक्रम में छात्र-युवाओं के साथ शिक्षा, रोजगार, बेरोजगारी, सामाजिक न्याय और प्रदेश के विकास जैसे मुद्दों पर संवाद किया गया। युवाओं ने अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं साझा कीं। उन्होंने इन मुद्दों पर प्रभावी पहल करने की जरूरत बताई। अंकुर पाण्डेय ने कहा कि PDA YOUTH MEET UP अभियान का उद्देश्य युवाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझना और उन्हें प्रमुखता से उठाना है। प्रदेश के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके लिए गुणवत्तापूर्ण और सस्ती शिक्षा के साथ पर्याप्त रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। सपा सरकार के विकास कार्यों का किया जिक्र अंकुर पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के साथ सामाजिक न्याय की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया। इनमें आईटी सिटी, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा, डायल-100, मेट्रो, इकाना स्टेडियम, मुफ्त लैपटॉप वितरण योजना और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि PDA YOUTH MEET UP अभियान को अन्य शैक्षणिक संस्थानों और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा। इसके जरिए युवाओं से लगातार संवाद कर उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User