बरेली में मोहसिन रजा का स्वागत:झुमका तिराहा पर जुटे कार्यकर्ता, बोले- भाजपा हर वर्ग के विकास को समर्पित

Oct 04, 2026 - 16:40
0
बरेली में मोहसिन रजा का स्वागत:झुमका तिराहा पर जुटे कार्यकर्ता, बोले- भाजपा हर वर्ग के विकास को समर्पित
बरेली में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मोहसिन रजा के बरेली आगमन पर एडवोकेट मोहम्मद शीराज़ आलम के नेतृत्व में झुमका तिराहा पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान मोहसिन रजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज की पार्टी है, जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सबका सम्मान, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों में समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए समान अवसर और सम्मान का भाव निहित है। स्वागत कार्यक्रम में हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी, यश बाबू, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अरमान अब्बासी, मुशाहिद, बबलू, नसीम खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाज के लोग मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User