कन्नौज में तोता ढूढ़ने वाले को 50 हजार का ईनाम:छिबरामऊ में तोता लापता होने से युवक परेशान, शहर में लगवाईं ईनाम की होर्डिंग्स
कन्नौज के छिबरामऊ में पालतू तोता लापता होने से परेशान युवक ने ईनाम की घोषणा कर दी। उसने शहर में होर्डिंग्स लगवा दी। तोता ढूढ़ने वाले को 50 हजार और तोता की सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये देने की बात कही है। मामला छिबरामऊ की कांशीराम कालोनी का है। यहां के रहने वाले अर्जुन पुत्र राजकपूर का तोता 14 सितंबर को कहीं लापता हो गया। तब से तोते की तलाश की जा रही, लेकिन वह नहीं मिला। जिससे अर्जुन परेशान है। तोते की तलाश करने वाले को उसने 50 हजार रुपये ईनाम देने का ऐलान कर दिया। यदि तोते की कोई सटीक सूचना देगा तो उसे भी 10 हजार रुपए देने की बात कही। इस मामले को लेकर अर्जुन जोशी ने छिबरामऊ नगर के कई स्थानों और बिजली के खम्बों पर होर्डिंग्स लगवा दीं। जिसको लेकर चर्चाएं होने लगीं। अर्जुन ने बताया कि 14 साल पहले खल्ला गांव की ओर जाने वाली रोड किनारे उसे तोता घायल अवस्था में मिला था। वह तोते को डॉक्टर के पास ले गया और उसका इलाज कराया, जिससे तोते की जान बच गई। तब से वह अर्जुन के साथ ही घर मे रहता है। अधिकांश समय घर में तोता पिंजड़े के बाहर ही रहता था। अर्जुन ने बताया कि 14 सितंबर को उसके घर बिल्ली आई थी, जिसे देखकर तोता डर गया और घर से बाहर निकल गया। तब से तोते का कुछ पता नहीं चल सका। तोता ने मिलने से अर्जुन परेशान है। उसने बताया कि उसका तोता बोलता था, जिस कारण उससे लगाव हो गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)