बरेली में नवरात्रि में मासूम से दुष्कर्म:आरोपी साबिर फरार, पीड़िता के परिवार ने की सख्त कार्यवाही की मांग

Oct 19, 2026 - 18:17
0
बरेली में नवरात्रि में मासूम से दुष्कर्म:आरोपी साबिर फरार, पीड़िता के परिवार ने की सख्त कार्यवाही की मांग
बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पूरे देश में नवरात्र का पावन पर्व मनाया जा रहा है और कन्या पूजन की तैयारियां की जाती हैं, वहीं एक 8 साल की मासूम बच्ची को हैवानियत का शिकार बनाया गया। पड़ोस में दुकान चलाने वाले साबिर नाम के युवक पर मासूम को पैसों का लालच देकर अपने घर ले जाने और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पैसे देने के बहाने घर ले गया था आरोपी परिजनों ने बताया कि 8 वर्षीय मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान पड़ोस में दुकान चलाने वाला सोनू उर्फ साबिर वहां पहुंचा। उसने बच्ची को बहलाने-फुसलाने के लिए पैसों का लालच दिया और उसे धोखे से अपने घर (कमरे) के अंदर ले गया। वहां ले जाकर उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और मासूम के साथ गलत काम किया। चीख सुनकर पहुंचे लोग, आरोपी मौके से फरार आरोपी की अश्लील हरकतों और हैवानियत से घबराकर जब मासूम बच्ची जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी, तो उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके की तरफ दौड़े। लोगों को अपनी ओर आते देख आरोपी साबिर घबरा गया और बच्ची को बदहवास हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस की कार्रवाई पर परिवार ने उठाए गंभीर सवाल घटना के बाद परिजन तुरंत बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और फिर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल परिसर में मीडिया से बात करते हुए पीड़िता के परिजनों ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ा ऐतराज जताया। परिवार का आरोप है कि साबिर ने बच्ची के साथ इतनी गंभीर वारदात को अंजाम दिया है, लेकिन पुलिस ने मामले को हल्का करने के लिए केवल छेड़छाड़ की मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर ली है। परिजनों का यह भी कहना है कि आरोपी साबिर पहले भी इलाके की कई अन्य मासूम बच्चियों के साथ गंदी हरकतें और छेड़छाड़ कर चुका है, लेकिन समय रहते सख्त कदम न उठाए जाने के कारण उसके हौसले बढ़ गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फांसी की मांग रो-रोकर बेहाल हुई पीड़ित बच्ची की मां ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाई है। मां ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे दरिंदे को किसी भी हाल में बख्शा न जाए और उसे कड़ी से कड़ी सजा देते हुए फांसी के फंदे पर लटकाया जाए। घटना से लोगों में भारी आक्रोश मासूम के साथ हुई इस हैवानियत की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में गहरा रोष फैल गया है। विभिन्न सामाजिक व हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि धाराओं को दुरुस्त कर आरोपी पर सख्त कानून के तहत कार्रवाई की जाए और फरार साबिर को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है और मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User