बरेली में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:10-15 दिन पुराना होने से तेज बदबू, पत्नी से नाराज होकर 29 सितंबर को घर से निकला था

Oct 07, 2026 - 22:58
0
बरेली में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:10-15 दिन पुराना होने से तेज बदबू, पत्नी से नाराज होकर 29 सितंबर को घर से निकला था
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नरियावल में गौशाला के पीछे खेत में बुधवार को शहतूत के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। शव करीब 10 से 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। सड़ने के कारण मौके पर तेज बदबू आ रही थी। खेत मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खेत मालिक कृष्ण गोपाल के अनुसार, उन्हें खेत पर पहुंचने के दौरान तेज बदबू महसूस हुई। आसपास तलाश करने पर शहतूत के पेड़ से शव लटका दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने तत्काल बिथरी चैनपुर पुलिस को सूचना दी। सुनसान इलाका होने के कारण यहां लोगों की आवाजाही कम रहती है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए सूचना मिलने पर एसएसआई वीरेंद्र प्रताप सिंह और दरोगा नगेंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पत्नी से नाराज होकर घर से निकला था पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 38 वर्षीय मुनेंद्र पाल पुत्र नन्हेंलाल, निवासी जल्लापुर भगवतपुर करोड़, पीलीभीत के रूप में हुई है। मुनेंद्र राजमिस्त्री का काम करता था और शराब का आदी बताया गया है। परिजनों के अनुसार, 29 सितंबर को मुनेंद्र पत्नी से नाराज होकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। अब उसका शव बिथरी चैनपुर क्षेत्र में खेत में मिला है। आत्महत्या के एंगल से जांच पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User