पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाशी ली:वेस्ट जोन मे त्योहारों पर सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रेस-अधिवक्ता लिखे वाहनों की भी जांच
कानपुर के वेस्ट जोन मे त्योहारी सीजन और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को पश्चिम जोन में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी के निर्देश पर रावतपुर समेत कई थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को रोककर जांच की। इस दौरान खास तौर पर ऐसी गाड़ियों पर भी नजर रखी गई, जिन पर पुलिस, प्रेस और अधिवक्ता जैसे शब्द लिखे थे। पुलिस ने वाहन सवारों से पहचान और वाहन से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी ली। डीसीपी वेस्ट ने बुधवार को रावतपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर चौराहा और गुरुदेव चौराहा स्थित चेकिंग प्वाइंटों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से चेकिंग व्यवस्था की जानकारी ली और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। डीसीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चेकिंग केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखी जाए। संदिग्ध दिखे तो तत्काल जांच डीसीपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि चौराहों और प्रमुख मार्गों पर लगातार वाहनों की चेकिंग की जाए। संदिग्ध व्यक्ति या वाहन मिलने पर उसकी पहचान, दस्तावेज और गतिविधियों की जांच की जाए। किसी तरह की संदिग्धता मिलने पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षेत्र में पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग और भ्रमण बनाए रखने को कहा गया। फर्जी पहचान वाले वाहनों पर नजर चेकिंग के दौरान पुलिस की नजर उन वाहनों पर भी रही, जिन पर पुलिस, प्रेस, अधिवक्ता समेत अन्य प्रभावशाली पहचान दर्शाने वाले शब्द लिखे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी वाहन पर इस तरह की पहचान लिखे होने मात्र से उसे जांच से अलग नहीं रखा जाएगा। जरूरत के अनुसार वाहन चालक से पहचान और संबंधित दस्तावेजों की पुष्टि की जाएगी। इसका उद्देश्य पहचान की आड़ में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि करने वालों पर अंकुश लगाना है। पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी के निर्देश निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार भ्रमण किया जाए और संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने पर जोर डीसीपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग के जरिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रिय मौजूदगी और नियमित चेकिंग से अपराधियों पर दबाव बनेगा और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। पश्चिम जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता और चेकिंग आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)