बरेली में प्रभात फेरी आयोजित:सनातन संस्कृति सत्संग का प्रचार शुरू, हरिनाम संकीर्तन गाते हुए झूमे श्रद्धालु
बरेली में विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल की ओर से 7 से 10 अक्टूबर तक एम.बी. इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाले सनातन संस्कृति सत्संग के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सातवें दिन पुरानी घी मंडी स्थित श्री भोला नाथ मंदिर से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। सत्संग में सुधांशु महाराज अपने दिव्य प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देंगे। प्रभात फेरी का शुभारंभ कथा संयोजक संदीप मेहरा, संजय गर्ग, अजय अग्रवाल एवं मंजू गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद श्रद्धालु हरिनाम का जाप करते हुए और मधुर भजनों का गायन करते हुए आगे बढ़े। पूरी यात्रा के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रभात फेरी का समापन नया टोला स्थित श्री खंडेलवाल मंदिर पर हुआ। कार्यक्रम में मिशन के कानपुर मंडल से विशेष रूप से पहुंचे बटुकों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। विजय अग्रवाल, राजकुमार चोपड़ा, रजनी भाटिया, वंदना अग्रवाल एवं नीरेश महेश्वरी ने भी अपनी मधुर भजन प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। प्रभात फेरी को सफल बनाने में मिशन के अनेक कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)