नवाबगंज में 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम:महिलाओं संग बच्चों को सिखाया पोषण, संतुलित आहार एवं स्वच्छता पर जोर

Oct 04, 2026 - 19:41
0
नवाबगंज में 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम:महिलाओं संग बच्चों को सिखाया पोषण, संतुलित आहार एवं स्वच्छता पर जोर
बरेली के नवाबगंज में बाल विकास, पोषण एवं स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नवाबगंज अहमदाबाद मंडल की ग्राम पंचायत मसीत बलीनगर एवं नवाबगंज ब्लॉक में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण और संतुलित खान-पान के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार, स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। बच्चों को खेल-कूद एवं विभिन्न रोचक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। माताओं को बच्चों के बेहतर पोषण और स्वस्थ विकास में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर नवाबगंज नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता राठौर, ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार, भाजपा जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार सहित अधिकारीगण, ग्रामवासी एवं अभिभावक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User