बरेली में पुलिस मुठभेड़, गैंगस्टर के पैर में लगी गोली:आरोपी बोला मैने पुलिस पर गोली चलाई, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, दो तमंचे और बाइक बरामद

Oct 08, 2026 - 10:31
0
बरेली में पुलिस मुठभेड़, गैंगस्टर के पैर में लगी गोली:आरोपी बोला मैने पुलिस पर गोली चलाई, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, दो तमंचे और बाइक बरामद
बरेली के फरीदपुर में दी रात पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवारों ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर कासिम खां पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने कासिम और उसके साथी को दबोच लिया। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर गोली लगने के बाद पुलिस ने कासिम को सीएचसी फरीदपुर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया। उसकी निगरानी के लिए दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। गैंगस्टर एक्ट में चल रहा था वांछित कासिम खां पुत्र गुल खां मेवा शर्फापुर गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ 22 अगस्त 2026 को फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें गैंगस्टर एक्ट के तहत पांच लोगों को नामजद किया गया था। इसी मामले में कासिम वांछित चल रहा था। कासिम के पास से तमंचा और कारतूस बरामद पुलिस के अनुसार, घायल कासिम के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरा आरोपी जाहिद भी गिरफ्तार पुलिस ने मौके से दूसरे आरोपी जाहिद अली खां पुत्र जान मोहम्मद निवासी मेवा शर्फापुर को भी गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा मिला। पुलिस के मुताबिक, तमंचे की नाल में कारतूस फंसा हुआ था। उसके पास से एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य सीओ संदीप सिंह ने बताया कि मुठभेड़ की सूचना के बाद फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। बरामद असलहों और अन्य सामान की जांच की जा रही है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User