संभल में ठंडी हवाओं के बाद मौसम बदला:तापमान 31°C तक पहुंचने का अनुमान, बारिश का अलर्ट जारी

Oct 08, 2026 - 10:31
0
संभल में ठंडी हवाओं के बाद मौसम बदला:तापमान 31°C तक पहुंचने का अनुमान, बारिश का अलर्ट जारी
संभल में रात से चल रही ठंडी हवाओं के बाद मौसम परिवर्तन हुआ है। सुबह-रात में ठंडक और धूप निकलने के बाद दिन में गर्मी है। न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सुबह हुई है, जबकि 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है और AQI 84 दर्ज किया गया है। गुरुवार की सुबह 09 बजे पूरे जनपद संभल का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग में 12 बजे तक धूप के साथ बादल छाने और दोपहर के बाद बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि मौसम विभाग पिछले 2 दिन से हल्की बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है लेकिन ठंडक तो बड़ी है लेकिन बारिश नहीं हुई है। अपराह्न 12 बजे शाम 06 बजे अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है, जो बीते बुधवार के मुकाबले एक डिग्री बढ़ा हुआ है और सोमवार मंगलवार के मुकाबले 2 डिग्री घटा हुआ है। आपको बता दें कि इस साल जनपद संभल में 97% अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 30 सितंबर तक 1294.9 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि 658.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी। अधिक बारिश होने की वजह से धान, बाजरा, ईख, उड़द की फसल को नुकसान पहुंचा है। सबसे अधिक नुकसान धान की फसल करने वाले किसानों को हुआ है, वहीं ईख की फसल में खेत के अंदर पानी भरने से कीड़ा लग गया है। जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल के इमरजेंसी वार्ड में आठ और पूरे अस्पताल में 46 मरीज भर्ती हैं। सीएमएस डॉक्टर राजेंद्र सैनी ने बताया कि पिछले 15 दिन से ओपीडी 1000 के पार जा रही है और प्रतिदिन 200 से अधिक नए मरीज बुखार के सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिन में 20,000 से अधिक मरीजों की ब्लड जांच की गई है। सीएचसी चंदौसी, संभल, बहजोई की ओपीडी 500 और असमोली, रजपुरा, गुन्नौर, जुनावई 300 से अधिक पहुंची है। सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने बताया कि सभी सीएचसी पर दवाइयां उपलब्ध हैं। संक्रमण देखने के बाद सरकारी अस्पताल या अच्छे डॉक्टर से ही सलाह लेने के बाद दवाई का सेवन करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User