बरेली में शिव मंदिर की जमीन को लेकर बवाल:विधायक बोले- आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, एसडीएम की निगरानी में बनेगा नया ट्रस्ट

Oct 06, 2026 - 19:34
0
बरेली में शिव मंदिर की जमीन को लेकर बवाल:विधायक बोले- आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, एसडीएम की निगरानी में बनेगा नया ट्रस्ट
बरेली के क्योलड़िया क्षेत्र के महेशपुर गांव में प्राचीन शिव मंदिर की जमीन पर कथित कब्जे का मामला मंगलवार को तूल पकड़ गया। ग्रामीणों की शिकायत पर नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। विधायक ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कहा कि मंदिर की जमीन की खरीद-फरोख्त, अवैध बिक्री या कब्जे की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जमीन की कथित बंदरबांट और दस्तावेजों में हेराफेरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। एसडीएम की अध्यक्षता में बनेगा मंदिर ट्रस्ट विधायक ने बताया कि मंदिर और उसकी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए जल्द ही 'महेशनाथ मंदिर ट्रस्ट' बनाया जाएगा। एसडीएम इसके अध्यक्ष होंगे। उनका कहना है कि ट्रस्ट बनने के बाद मंदिर की जमीन और संसाधनों के निजी इस्तेमाल पर रोक लग सकेगी। मंदिर के कायाकल्प के लिए विधायक ने अपनी ओर से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही क्षेत्र के लोगों से भी ट्रस्ट के खाते में अपनी श्रद्धानुसार सहयोग करने की अपील की। राजस्व रिकॉर्ड में मंदिर के नाम दर्ज होगी जमीन मौके पर पहुंचे एसडीएम सचिन यादव ने कहा कि पूरे मामले में पारदर्शी और न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विवादित जमीन को राजस्व अभिलेखों में मंदिर के नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। दस्तावेजों में हेराफेरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके पर रहे पुलिस-प्रशासन के अधिकारी कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष बाबूराम गंगवार, हिंदू जागरण मंच के उपाध्यक्ष हरपाल गंगवार, नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र गंगवार पिंटू, भुवनेश गंगवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लेखराज गंगवार, शशि कपूर एडवोकेट, अरविंद शुक्ला, विनोद गुप्ता, सीओ नीलेश मिश्रा और थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस बल मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User