बरेली में 'सरकार आपके द्वार' सेवा शिविर लगा:सरकारी दफ्तरों के चक्कर से राहत, लोगों को मिला योजनाओं का लाभ और स्वीकृति पत्र

Oct 04, 2026 - 17:13
0
बरेली में 'सरकार आपके द्वार' सेवा शिविर लगा:सरकारी दफ्तरों के चक्कर से राहत, लोगों को मिला योजनाओं का लाभ और स्वीकृति पत्र
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए बरेली में 'सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार' सेवा शिविर लगाया गया। यह शिविर रविवार को गुद्दड़ बाग मंदिर परिसर में हुआ। इसमें अलग-अलग विभागों ने स्टॉल लगाए, जहां योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लोगों का मौके पर पंजीकरण हुआ। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, महापौर डॉ. उमेश गौतम और जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शिविर का उद्घाटन कर स्टॉलों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को योजनाओं की साफ जानकारी दें। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान शिविर में ही करें, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर में पिछड़ा वर्ग विभाग की शादी अनुदान योजना के तहत गरीब महिलाओं को 20 हजार रुपये की सहायता के स्वीकृति पत्र दिए गए। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन भी कराया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User