मतदाता सूची में नाम कटने पर सपा का आंदोलन:8 अक्टूबर को सड़क पर उतरेंगे नेता, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

Oct 04, 2026 - 17:13
0
मतदाता सूची में नाम कटने पर सपा का आंदोलन:8 अक्टूबर को सड़क पर उतरेंगे नेता, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग
सपा मतदाता सूची से नाम काटे जाने के आरोपों पर आंदोलन की तैयारी में है। रविवार को बरेली में प्रेसवार्ता में सपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और उन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एसआईआर और एसएसआर के जरिए सूची में बदलाव का आरोप है, जिससे बरेली में शहर विधानसभा के करीब 1.17 लाख और कैंट विधानसभा के लगभग एक लाख वोट कम हुए। भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम ने बताया कि एक जीवित व्यक्ति अतीक अहमद अंसारी को मृत बताकर उनका वोट काट दिया गया था, जिसे बाद में बहाल किया गया। पूर्व मंत्री अताउर रहमान ने बताया कि पार्टी 2 से 8 अक्टूबर तक 'लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ' अभियान चला रही है। 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे सपा कार्यालय से 'वोट बचाओ, देश बचाओ' मार्च निकलेगा। डॉ. आंबेडकर पार्क होते हुए गांधी पार्क पहुंचेगा। कार्यकर्ताओं और आम लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User