बरेली में स्टाइपेंड की मांग पर भूख हड़ताल:इंटर्नशिप स्टाइपेंड 25 हजार करने की मांग, छात्रों को अब तक नहीं मिला लिखित आश्वासन

Oct 13, 2026 - 11:07
0
बरेली में स्टाइपेंड की मांग पर भूख हड़ताल:इंटर्नशिप स्टाइपेंड 25 हजार करने की मांग, छात्रों को अब तक नहीं मिला लिखित आश्वासन
बरेली में इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग को लेकर छात्रों का धरना मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा। भूख हड़ताल का यह दूसरा दिन है। आंदोलनकारी छात्रों के अनुसार, उनकी आईसीएआर के महानिदेशक और संस्थान के निदेशक से बातचीत हुई, लेकिन अब तक न तो कोई सकारात्मक जवाब मिला और न ही लिखित आश्वासन दिया गया। छात्रों का कहना है कि संस्थान अपने राजस्व से स्टाइपेंड देने में सक्षम है, लेकिन इसके लिए आईसीएआर की अनुमति जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मांगों का समाधान निकालने के बजाय उन पर हड़ताल खत्म करने का दबाव बनाया जा रहा है। छात्रों ने बताया कि भूख हड़ताल की सूचना तीन दिन पहले ही प्रशासन को दे दी गई थी, लेकिन दूसरे दिन भी चिकित्सा सहायता नहीं पहुंची। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक स्टाइपेंड पर लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User