जालौन में मां चंद्रघंटा की पूजा को उमड़े श्रद्धालु:संकटा और सिंहवाहिनी मंदिर में गूंजे जयकारे

Oct 13, 2026 - 11:07
0
जालौन में मां चंद्रघंटा की पूजा को उमड़े श्रद्धालु:संकटा और सिंहवाहिनी मंदिर में गूंजे जयकारे
जालौन में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे, सुबह होते ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मां को पुष्प, चुनरी, नारियल और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की। जिले के उरई, कोंच सहित विभिन्न क्षेत्रों के देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। उरई स्थित संकटा माता मंदिर और कोंच के सिंहवाहिनी माता मंदिर में भक्त दर्शन करने पहुंचे। मंदिरों में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। देवी गीतों और जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई भक्त सुबह से ही पूजा की तैयारियों में जुट गए और मंदिर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। मां के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में आस्था और भक्ति का भाव दिखाई दिया। भक्तों ने माता रानी से परिवार में सुख-शांति बनाए रखने और सभी के जीवन में खुशहाली लाने की प्रार्थना की। शारदीय नवरात्र के चलते जिलेभर के देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना का क्रम जारी है। तीसरे दिन भी माता रानी की भक्ति में श्रद्धालु लीन नजर आए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User