बरेली में विश्व पशु दिवस आयोजित:पशुओं की सुरक्षा पर दिया बल, क्रूरता रोकने को कानून समझने की अपील

Oct 04, 2026 - 19:25
0
बरेली में विश्व पशु दिवस आयोजित:पशुओं की सुरक्षा पर दिया बल, क्रूरता रोकने को कानून समझने की अपील
बरेली में राष्ट्रीय मानक सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत ने 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस बरेली में मनाया। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बताया कि मानव जीवन में पशुओं का बहुत बड़ा महत्व है। पशुओं से पोषण, सुरक्षा के साथ-साथ मनुष्य का अकेलापन भी दूर होता है। पालतू पशु जैसे गाय, भैंस, घोड़ा, बकरी, कुत्ता, गधा, खच्चर, और बैल, जो समझदार माने जाते हैं, मनुष्य पर निर्भर हैं। इनकी देखरेख हमारी जिम्मेदारी है। इनके साथ क्रूरता करना अपराध है। जंगली पशुओं की सुरक्षा वन विभाग द्वारा की जाती है। अगर ऐसा जानवर आवासीय क्षेत्र में आता है, तो विभाग को सूचना देकर समाधान किया जा सकता है। पशु संरक्षण से जुड़े कानून को समझना भी जरूरी है। विश्व पशु दिवस की शुरुआत 1931 में इटली के फ्लोरेंस शहर में हुई थी। इस अवसर पर बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश कुमार मौर्य, और संरक्षक जे. आर गुप्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User