बिठूर में सेवा संकल्प अभियान आयोजित:वृद्धजनों को किया सम्मानित, बांटी सामग्री और फल

Oct 04, 2026 - 19:25
0
बिठूर में सेवा संकल्प अभियान आयोजित:वृद्धजनों को किया सम्मानित, बांटी सामग्री और फल
कानपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन आरोहम हैप्पीनेस होम, बिठूर, कानपुर नगर में किया गया। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत, कानपुर नगर (MY Bharat) और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों को सम्मानित किया गया और फल एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इसका उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का संचालन मेरा युवा भारत, कानपुर नगर कार्यालय के NYV शिवम शर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने उपस्थित लोगों को कार्यक्रम के उद्देश्य एवं सेवा संकल्प अभियान के महत्व के बारे में जानकारी दी। युवा मंडल के विनय त्रिपाठी ने सेवा पखवाड़ा के विषय में चर्चा की, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम में शिवम शर्मा, अथर्व मिश्रा, मैनेजर देवेंद्र सिंह, वीना टंडन, करुणा अग्रवाल, विभा शुक्ला, जसवीर अरोड़ा सहित युवा मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User