बरेली में विवाहिता की मौत, पति-सास-ससुर गिरफ्तार:इज्जतनगर में मिली लाश, भाई ने 11 आरोपियों के खिलाफ की थी FIR
बरेली में 21 साल की शिवानी वर्मा की मौत के मामले में इज्जतनगर पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया है। शादी के करीब छह महीने बाद शिवानी का शव गिरधारीपुर गांव में मिला था। शिवानी के भाई ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत 11 लोगों पर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को रोड नंबर आठ से पकड़ा है। बाकी आरोपियों की जांच जारी। पुलिस को 11 अक्टूबर को गिरधारीपुर में आत्महत्या की जानकारी मिली थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर जरूरी कार्रवाई की। शिवानी की शादी 27 अप्रैल को गांव के ही वीरेंद्र से हुई थी। सुमित वर्मा की शिकायत पर पति वीरेंद्र समेत 11 लोगों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और 80(2) के साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज हुआ। 12 अक्टूबर को इज्जतनगर पुलिस ने छापा मारकर पति वीरेंद्र, ससुर अशोक और सास मीना को गिरफ्तार किया। तीनों गिरधारीपुर के निवासी हैं और उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)