मोबाइल बेचने के बहाने बुलाकर तमंचे के बल पर लूट:जौनपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, 1500 रुपये और 2 फोन मिले

Oct 12, 2026 - 21:06
0
मोबाइल बेचने के बहाने बुलाकर तमंचे के बल पर लूट:जौनपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, 1500 रुपये और 2 फोन मिले
जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र में मोबाइल बेचने के बहाने बुलाकर तमंचे के बल पर लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी बदलापुर थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव का अनुज यादव उर्फ डाढ़ी है। सिकरारा पुलिस ने उसे 12 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर ककोहिया-सोनपुरा जंगल से पकड़ा। कानपुर देहात के शांतनु ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अजय विश्वकर्मा, शुभम सिंह, आकाश गौतम और अनुज यादव ने उन्हें मोबाइल बेचने के बहाने बुलाया। इसके बाद तमंचा दिखाकर मोबाइल, नकदी और यूपीआई से पैसे छीन लिए। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। अनुज यादव पर महराजगंज थाने में भी एक और केस दर्ज है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User