बरहज में सामाजिक सुरक्षा शिविर:वृद्धावस्था, दिव्यांगजन और निराश्रित महिला पेंशन के प्रमाणपत्र बांटे
जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील सभागार बरहज में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत शिविर आयोजित किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) राम जनम के नेतृत्व में आयोजित शिविर में वृद्धावस्था, दिव्यांगजन और निराश्रित महिला पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल, क्षेत्र पंचायत प्रमुख सुभाष, जिला पंचायत सदस्य अखण्ड प्रताप सिंह और तहसीलदार बरहज मौजूद रहे। शिविर में विभिन्न पेंशन एवं छात्रवृत्ति योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए। जिला समाज कल्याण विभाग के 94 प्रकरणों में 37 नए आवेदन कराए गए और 57 का निस्तारण हुआ। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के 22 प्रकरणों में 10 आवेदन हुए और 12 निस्तारित किए गए। वहीं, जिला प्रोबेशन विभाग के 101 प्रकरणों में 32 आवेदन कराए गए तथा 69 का मौके पर निस्तारण किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)