सरस्वती शिशु मंदिर में कन्या पूजन उत्सव:शारदीय नवरात्र में कन्याओं के चरण पखारकर उतारी आरती
हरदोई के पिहानी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर कन्या पूजन उत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। विद्यालय के आचार्यों और शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में हुए धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, देवी आराधना और धार्मिक परंपराओं से परिचित कराया गया। जय माता दी के जयघोष और मां दुर्गा के भजनों से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में सुनीता मिश्रा, शशि मिश्रा, मंजुला पटवा और भारती शुक्ला ने कन्याओं के चरण पखारे, तिलक लगाया और आरती उतारी। नन्हीं बालिकाओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। आयोजन के माध्यम से बच्चों को कन्या पूजन की परंपरा और उसके धार्मिक महत्व की जानकारी दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)