बृजेश पाठक के आवास का घेराव करने पहुंचीं महिला ANM:छह दिन से कर रहीं प्रदर्शन, स्थायी नियुक्ति और समान काम-समान वेतन की मांग, पुलिस ने हटाकर इको गार्डन भेजा

Oct 12, 2026 - 13:55
0
बृजेश पाठक के आवास का घेराव करने पहुंचीं महिला ANM:छह दिन से कर रहीं प्रदर्शन, स्थायी नियुक्ति और समान काम-समान वेतन की मांग, पुलिस ने हटाकर इको गार्डन भेजा
संविदा और आउटसोर्सिंग पर कार्यरत महिला एएनएम (ANM) कर्मियों ने सोमवार को डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के राजभवन कॉलोनी स्थित आवास का घेराव किया। महिलाएं आवास के बाहर सड़क पर बैठकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को वहां से हटाया और इको गार्डन भेज दिया। महिला एएनएम कर्मियां पिछले छह दिनों से लखनऊ में लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। उनका आरोप है कि कई दिनों से आंदोलन करने और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को कई बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद उनकी समस्याओं पर सुनवाई नहीं हो रही है। इसी के विरोध में महिलाएं उनके आवास का घेराव करने पहुंचीं। स्थायी नियुक्ति से लेकर गृह जनपद में तैनाती की मांग प्रदर्शन कर रहीं महिला एएनएम कर्मियों की प्रमुख मांग सभी संविदा एएनएम कर्मचारियों को स्थायी करने की है। इसके साथ ही उन्होंने समान काम के लिए समान वेतन देने और गृह जनपद में तैनाती की मांग उठाई है। महिलाओं का कहना है कि लंबे समय से सेवा देने के बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User