बृजघाट-तिगरी गंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार:ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 महिलाओं की हुई थी मौत, 18 लोग थे सवार

Sep 15, 2026 - 16:06
0
बृजघाट-तिगरी गंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार:ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 महिलाओं की हुई थी मौत, 18 लोग थे सवार
संभल में असमोली थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली का पिछला एक्सल टूटने से ट्रॉली पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। ट्रॉली में सवार सभी 18 लोग मुरादाबाद के एक गांव में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हादसे में ओमवती (60) पत्नी हरपाल, ममता (50) पत्नी दयाराम और चंद्रवती (55) पत्नी हरकेश की मौत हुई। तीनों असमोली थाना क्षेत्र के पैंतिया माफी गांव की रहने वाली थीं और एक ही परिवार से थीं। ममता का अंतिम संस्कार सोमवार रात बृजघाट गंगा घाट पर किया गया। उनके बेटे सोनू प्रजापति ने मुखाग्नि दी। परिजनों ने ममता का पोस्टमार्टम नहीं कराया। वहीं, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अमरोहा के तिगरी धाम गंगा घाट पर चंद्रवती और ओमवती का अंतिम संस्कार किया गया। चंद्रवती को उनके बेटे अजय प्रजापति और ओमवती को उनके बेटे मुकेश प्रजापति ने मुखाग्नि दी। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया था। 11 लोग घायल, सभी एक ही गांव के हादसे में वीरवती (35), आशा (35), मूर्ति देवी (35), बाला (50), प्रेमपाल (40), सुनील (40), विजय (40), महेंद्र (65), श्यामलाल (62), राजकुमार (40) और संतोष (65) घायल हुए हैं। सभी पैंतिया माफी गांव के रहने वाले हैं। ट्रैक्टर गांव का रहने वाला अनिल चला रहा था। चंद्रवती के तीन बच्चे अजय, सुबोध और मीनाक्षी हैं। उनके पति हरकेश मजदूरी करते हैं। परिवार के मुताबिक, चंद्रवती की मौत से परिजनों में मातम है। ओमवती के पति की 11 साल पहले हुई थी मौत ओमवती के तीन बेटे उमेश कुमार, मुकेश कुमार और योगेश कुमार हैं। उनकी दो बेटियां भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। ओमवती के पति की करीब 11 साल पहले मौत हो चुकी थी। ममता के दो बेटे सोनू और अंकुर तथा बेटी राखी हैं। उनके पति सब्जी बेचने का काम करते हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User