ब्रजघाट में 4 चेंजिंग रूम और शिशु आहार कक्ष बनेंगे:हापुड़ में 9.90 लाख रुपए खर्च होंगे, महिलाओं और बच्चों को मिलेगी सुविधा

Oct 16, 2026 - 07:05
0
ब्रजघाट में 4 चेंजिंग रूम और शिशु आहार कक्ष बनेंगे:हापुड़ में 9.90 लाख रुपए खर्च होंगे, महिलाओं और बच्चों को मिलेगी सुविधा
हापुड़ के ब्रजघाट में गंगा स्नान को आने वाली महिलाओं और बच्चों को जल्द सुविधाएं मिलेंगी। गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका गंगा किनारे चार स्टेनलेस स्टील चेंजिंग रूम और एक शिशु आहार कक्ष बनवाएगी। इस पर 9.90 लाख रुपए खर्च होंगे। ई-निविदा जारी हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। ब्रजघाट में हर दिन हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान को आते हैं, पर्वों पर संख्या लाखों तक पहुंचती है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी होते हैं। घाट पर कपड़े बदलने और शिशुओं को दूध पिलाने की व्यवस्था न होने से महिलाओं को परेशानी होती है। चेंजिंग रूम और शिशु आहार कक्ष बनने से उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक जगह मिलेगी, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका की ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि गंगा किनारे चेंजिंग और फीडिंग रूम बनेंगे। टेंडर जारी हो गया है। निर्माण पूरा होने पर महिलाओं और बच्चों को फायदा मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User